जयपुर
जयपुर जिले के दूदू में तीन सगी बहनों सहित उनके दो बच्चों के शव एक से बरामद किए गए। पांचों के शव शनिवार सुबह एक कुएं से बरामद किए गए। इनमें दो बहिनें गर्भवती थी। जिनकी एक दो दिन बाद ही डिलीवरी का समय था। एक साथ पांच जनों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
सुसाइड या हत्या की गुत्थी के बीच फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं उधर शवों के मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतकों की पहचान कालू देवी (25), ममता देवी (23), कमलेश (20) निवासी मीना मोहल्ला दूदू के रूप में हुई है। वहीं 1 बच्चा 4 साल का है जबकि दूसरा 27 दिन का है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में इसे सुसाइड केस मन जा रहा है। फिर भी मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
कालू देवी के दो बच्चे मारे गए हैं। इसमें एक की उम्र चार साल और दूसरा 27 दिन का है। पुलिस को दो बहनों की गर्भवती होने की जानकारी भी जानकारी मिली थी। जिनकी एक दो दिन बाद ही डिलीवरी का समय था।
बताया गया कि बुधवार शाम से ही 3 सगी बहनों के साथ उनके दो बच्चे लापता थे। रिपोर्ट के मुताबिक पंद्रह दिन पहले सबसे बड़ी बहन को पीटा गया था और उसकी आंखों में चोट आई थी। वह कुछ समय पहले ही अस्पताल से लौटी थी और ससुराल वालों की तरफ से लगातार दहेज की मांग हो रही थी।
लापता बहनों और बच्चों की तलाश में पुलिस की 12 टीमें जुटी हुई थी। इस मामले में मीना समाज के लोग आंदोलित भी थे। तीनों की एकसाथ तीन भाइयों से शादी हुई थी। बड़ी बहन काली देवी का चार साल का लड़का हर्षित है। महिलाओं के पति खेती और जेसीबी का काम करते हैं। मृतकाओं के भाई ने लगाया दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है और कहा है कि पुलिस ने शिकायत करने के 24 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की।
BOI में डकैती, कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक करोड़ की लूट, हमले में मैनेजर और कैशियर घायल
चालीस हजार की घूस लेते पकड़े गए DISCOM के AEN और लाइनमैन
सुप्रीम कोर्ट ने बीमा कंपनियों को लगाई फटकार, दी नसीहत, जानिए वजह
पुलिस मुख्यालय से जारी हुई DSP की तबादला सूची, जानिए किसको कहां लगाया
नोखा की बेटियां जिन्होंने महका दी अपना घर आश्रम की रसोई
रेल राज्य मंत्री सचिवालय से दो दर्जन अफसरों की छुट्टी, ऑफिस में बैठकर करते थे धांधली