धौलपुर में बड़ा हादसा: चंबल में डूबे तीन सगे भाई, तीनों की मौत

धौलपुर 

धौलपुर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंबल नदी में नहाने गए तीन सगे भाई गहरे पानी डूब गए। तीनों की मौत हो गई है। 

हादसा धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में राजघाट गांव स्थित चंबल नदी के तट है।  हादसे का पता तब लगा जब परिजन उनको खोज करते हुए नदी किनारे पहुंचे जहां तीनों भाइयों के कपड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों भाइयों के नदी में डूबने की आशंका पर गोताखोरों को पानी में उतार कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में दो सगे भाइयों के शव नदी से बरामद कर लिए गए, कुछ देर बाद तीसरे भाई का शव भी निकल लिया गया।

पुलिस के अनुसार  राजघाट गांव के खेमचंद के तीनों बेटे रोहित (10), चिराग (8) और कान्हा (6) रविवार सुबह चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे। काफी तलाश के बाद पुलिस ने चिराग और कान्हा का शव नदी से बाहर निकाल लिए। तीसरे बच्चे रोहित का शव भी कुछ देर बाद निकल लिया गया। घटना के बाद से परिजनों में हाहाकार मचा है।

पुल पर हुई चेन पुलिंग तो लोगों को बचाने जान पर खेल गया रेलकर्मी, देखें वीडियो

मां