झुंझुनू
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गुढागौड़जी के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू पिकअप पलट जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को झुंझुनूं के BDK अस्पताल लाया गया। हादसे में पिकअप में सवार आठ जनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन ने राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार झुंझुनू के बडाउ की ढाणी के एक ही परिवार के करीब 25 लोग एक पिकअप में सवार होकर उदयपुरवाटी के लोहागर जी में मनसा माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। मंदिर से लौटते समय लीला वाली ढाणी गांव के पास गुढ़ा रोड पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को झुंझुनू गंभीर अवस्था में बीडीके अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ व डीवाईएसपी शंकरलाल छाबा, झुंझुनू सीएमएचओ डॉ. छोटे लाल गुर्जर बीडीके अस्पताल पहुंच गए।
इनकी हुई मौत
कैलाश (35) पुत्र गिरधारी लाल यादव, भंवरलाल (35) पुत्र रिछपाल यादव, सुमेर (50) पुत्र गिरधारी लाल यादव, राजबाला (35) पत्नी सुमेर यादव, अर्पित (15) पुत्र शिवकरण यादव, मनोहर (50) पुत्र प्रभात राम, नरेश (16) पुत्र श्रवण यादव और कर्मवीर (20) पुत्र सुमेर की मौके पर मौत हुई है। इलाज के दौरान बलवीर (40) पुत्र रमेश और सावित्री (45) पत्नी श्रवण ने भी दम तोड़ दिया। राहुल पुत्र सुमेर, विमला तथा ऊषा पत्नी रामजीलाल को जयपुर रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार में वृद्ध की मौत हो गई थी। 14 दिन पूरे होने पर परिवार के लोग व रिश्तेदार अस्थियां विसर्जन करने के लिए लोहार्गल गए थे। वापस लौटते समय लीलां की ढाणी व हुकुमपुरा के बीच सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। स्पीड में पिकअप ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद पलट गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में पंचायत चुनावों की लॉटरी खुलते ही मच गया हड़कंप, सीटों का आरक्षण तय, कई सूरमाओं के बदले समीकरण | किस क्षेत्र में किसकी जमेगी धाक? देखें प्रधान से लेकर वार्डों तक की पूरी रिजर्वेशन लिस्ट
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
