भरतपुर
भरतपुर के महारानी श्री जया कॉलेज के खेल मैदान पर शुक्रवार को एक फुटबॉलर पर फायरिंग कर फरार हुए चार में से तीन बदमाशों को थाना मथुरा गेट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चौथा बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश अभी जारी है।
इन बदमाशों ने शुक्रवार शाम को फुटबॉलर जितेश पर उस समय फायरिंग कर दी थी जब वह मैदान पर अपने कपड़े बदल रहा था। इसके बाद बदमाशों ने दहशत पैदा करने के लिए फ़िल्मी स्टाइल में बाइक से कॉलेज मैदान के चक्कर लगाए और फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल हालत में जितेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब एक युवक ने इन बदमाशों की गाडी के नंबर नोट कर पुलिस को जानकारी दे दी थी। इन नंबरों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी और शनिवार को इनमें से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आज तीन बदमाशों के नेहरू पार्क के पीछे खाई के पास छुपे होने के सूचना मिली थी। जिस पर घेराबंदी कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से गोली चलाने वाला युवक निखिल उर्फ़ डेनी गोपालगढ़ का रहने वाला है और बाकी उसके दो साथी पवन सूरजपोल गेट और तीसरा साथी दुष्यंत गोपालगढ़ का है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
