भरतपुर
IPS श्याम सिंह अब भरतपुर के नए एसपी होंगे। अभी तक वे RAC 14 वीं बटालियन पहाड़ी, भरतपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। पहले डा. रामेश्वर सिंह के इस पद के लिए आदेश हुए थे, लेकिन सरकार ने राजनीतिक कारणों के चलते आदेश बदल दिए।
भरतपुर में नियुक्त एसपी देवेंद्र बिश्नोई को अब बीकानेर के RAC की तीसरी बटालियन की जिम्मेदारी फिर से सौंप दी गई है। बिश्नोई की जगह ही श्याम सिंह को भरतपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए हैं। श्याम सिंह साल 2020 में RPS से IPS बने। वह जयपुर CID (CB) में एसपी के पद पर भी रहे। जिसके बाद शयाम सिंह जालोर और पाली एसपी भी रह चुके हैं। वे नागौर के रहने वाले हैं।
देवेंद्र बिश्नोई का जनवरी 21 में ही ट्रांसफर आरएसी थर्ड बटालियन से भरतपुर एसपी के रूप में ट्रांसफर हुआ था। बिश्नोई वापस फिर उसी सीट पर आ गए हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में IPS की तबादला सूची में का देवेंद्र बिश्नोई का भरतपुर एसपी से तबादला आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर किया गया था। इस बीच सरकार उनको भरतपुर में ही रोक दिया था। दो दिन बाद नया आदेश जारी करके अब देवेंद्र बिश्नोई का तबादला बीकानेर स्थित आरएससी थर्ड बटालियन में कर दिया गया है।
पहले डा. रामेश्वर सिंह को लगाया था भरतपुर SP
सरकार ने 22 जनवरी को IPS को जो तबादला सूची जारी की थी उसमें पहले देवेंद्र सिंह विश्वनोई की जगह RAC जयपुर पांचवीं बटालियन के कमांडेंट डा. रामेश्वर सिंह को भरतपुर का एसपी लगाया गया था, लेकिन राजनीतिक कारणों की वजह से उनका तबादला रोक कर देवेंद्र सिंह को ही भरतपुर में ही रोक कर रखा गया।
बुधवार को दोबारा दो IPS अफसरों की अलग से तबादला सूची जारी की गई जिसमें भरतपुर SP लगाए गए RAC जयपुर पांचवीं बटालियन के कमांडेंट डा. रामेश्वर सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्ववत रखने के आदेश जारी कर दिए गए और RAC 14 वीं बटालियन पहाड़ी, भरतपुर के कमांडेंट श्याम सिंह को भरतपुर का नया एसपी नियुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि RSS के नजदीकियों के चलते डा. रामेश्वर सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्ववत नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
