गणतंत्र दिवस
पूजा कुलश्रेष्ठ
लोकतन्त्र यह स्वतन्त्र है,
इंकलाब मूलमन्त्र है।
माटी के हर कण-कण तक,
इस धरा से उस गगन तक,
गर्व का पर्व जीवन्त है,
गणतन्त्र है, गणतन्त्र है।
सपनों की परवाज नई,
अपनों की आवाज नई।
अब वक्त है अभिमान का
बलिदान के सम्मान का।
जयकारा निर्विवाद है,
श्री राम का संवाद है।
विफल शत्रु का षड्यन्त्र है,
गणतन्त्र है, गणतन्त्र है।
बेटी देश की सयानी,
तरक्की की है निशानी।
छोटी सोच का परहेज,
कहे ज्ञान ही दहेज।
बंदिश का न संघर्ष है,
सब सहर्ष ही सहर्ष है।
नया हौसला ज्वलन्त है,
गणतन्त्र है गणतन्त्र है।
शूरवीरों की कथायें,
गरिमा देश की बढ़ायें।
निश्चित जीत का दृढ लक्ष्य
भारत प्रमाण है प्रत्यक्ष
किरदार यह दमदार है,
सम्मान का हकदार है
आतंकियों का अन्त है
गणतन्त्र है, गणतन्त्र हैं।
सेक्टर-122, नोएडा (उत्तर प्रदेश)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
