वर्धा
महाराष्ट्र के वर्धा में सोमवार देर रात भयानक हादसा हुआ। एक कार एक ब्रिज को तोड़ते हुए चालीस फ़ीट गहरी नदी में जा गिरी जिससे कार में सवार सभी सात मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतकों में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले का बेटा आविष्कार रहांगदाले भी शामिल है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुःख जताया है।
हादसा वर्धा में सेलसुरा के पास हुआ। सात मेडिकल स्स्टूडेंट एक कार में सवार थे और एक बर्थ दे पार्टी में खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे। सेल्सुरा शिवार से गुजरते समय छात्रों की गाड़ी के सामने जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल को तोड़ते हुए खाई में गिर गई।
वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि दुर्घटना के बारे में स्थानीय नागरिकों ने देर रात बताया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। सभी मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।
इनकी हुई मौत
आविष्कार रहांगदाले, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल, पवन शक्ति, एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। सात छात्रों में से एक इंटर्न था। फाइनल ईयर के दो छात्र थे और सेकंड ईयर MBBS के 2 छात्र थे। SUV को नीरज सिंह नाम का छात्र चला रहा था।
जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले सभी छात्र हॉस्टल में रह रहे थे। हॉस्टल में रात दस बजे अटेंडेंस लिए जाने के दौरा इनके हॉस्टल में नहीं मिलने पर वॉर्डन ने परिजनों को इसकी जानकारी फोन से दी। एक परिजन ने वॉर्डन को बताया कि वे बर्थडे पार्टी में गए हैं। देर रात तक छात्रों के हॉस्टल में नहीं आने से उनके सीनियर्स भी परेशान थे। आखिरकार मंगलवार तड़के छात्रों को उनके आकस्मिक मौत की खबर मिली।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया में लिखा,”महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास हुए हादसे में लोगों की मौत से मैं आहत हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हों।” केंद्र की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु. देने का ऐलान किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
