कोरोना टीकाकरण
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके के कच्चा बाग़ इलाके में चार बदमाश एक घर में घुस गए और हथियार का भय दिखाकर करीब पौने पांच लाख रुपए की नकदी लूट कर ले गए। इस दौरान बाप-बेटी बदमाशों से भिड़ गए, लेकिन बदमाशों ने हथियारों के वार से दोनों को घायल कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
लूट की यह वारदात रविवार आधी रात के बाद की बताई जाती है। घटना कच्चा बाग़ निवासी श्याम सिंह के घर में हुई। श्याम सिंह और उनकी बेटी रुचि घर में अकेले थे। रुचि जब पढ़ाई कर सोने के लिए लाइट बंद करा रही थी इसी दौरा चार बदमाश दीवार फांद कर घर में घुसे। इससे खटरपटर होने पर श्याम सिंह जाग गया और उसने बदमाशों को ललकारा तो लुटेरों ने अपने आपको मजदूर बताते हुए पैसे मांगे। श्याम सिंह ने इससे मना कर दिया। इतने में ही चारों बदमाश श्याम सिंह पर टूट पड़े।
श्याम सिंह की बेटी रुचि भी शोर सुन कर और पिता को घिरा हुआ देखकर वहां आ गई और बदमाशों से भिड़ गई और फिर पिता श्याम सिन ने भी अपने को संभाला। इसके बाद दोनों बाप-बेटी बदमाशों को रोकने की कोशिश करते रहे।, लेकिन बदमाशों ने पिता और बेटी के सर पर लोहे के सरिया से हमला कर दिया जिससे वे दोनों घायल हो गए। फिर बदमाशों ने बिस्तर की तलाशी ली और वहां रखे करीब पौने पांच लाख रुपए लेकर दरार हो गए।
बदमाशों के जाते ही पिता-पुत्री ने शोर मचाया और ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। ग्रमीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है श्याम सिंह ने बताया लुटेरों के पास कट्टा, धारदार हथियार और कुछ औजार थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
