बीकानेर
रीट परीक्षा (REET Exam) में नकल के लिए डिवाइस लगी चप्पल बनाने के मामले में पकड़े गए एक आरोपी से एक CI ने एक लाख की घूस मांग ली और ACB एक्शन लेने पहुंची तो CI फरार हो गया। SP ने अब उस CI को निलंबित कर दिया है।
निलंबित CI का नाम राणीदान उज्जवल है और वह बतौरगंगाशहर थानाप्रभारी के रूप में तैनात है। आपको बता दें कि घूस लेने का मामला जब ACB तक पहुंचा तो ACB की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान एसीबी की टीम के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की।
पूरा मामला सामने आने के बाद SP योगेश यादव ने तब CI राणीदान उज्जवल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। अब सोमवार को उस CI को निलंबित भी कर दिया। घटना के बाद से थानाप्रभारी और एक कांस्टेबल फरार चल रहे हैं। CI राणीदान पर चप्पल से नकल कराने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की जमानत पर उसका सामान लौटाने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।
SP योगेश यादव के अनुसार पुलिस अब राणीदान से संपर्क करने का प्रयास कर रही है लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इधर ACB ने राणीदान के खिलाफ गंगाशहर थाने में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं एक अन्य मामला एंटी करप्शन ब्यूरो में भी दर्ज हो सकता है।
ऐसे खुला मामला
नकल गिरोह का हिस्सा रहने वाले सुरेंद्र धारीवाल ने जमानत मिलने के बाद एसीबी में पुलिस की शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि गत 8 नवंबर को एएसआई जगदीश और चार सिपाही उसकी दुकान पृथ्वीराज एंटरप्राइजेज आए थे।. उन्होंने दुकान से दो लैपटॉप, तीन छोटे सीपीयू, एक डीवीआर, दो मोबाइल व एक लाख दो हजार रुपए ले लिए और मुझे रीट नकल प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र के अनुसार जमानत मिलने के बाद जब वह सीआई और एएसआई से सामान लौटाने के लिए मिला तो उन्होंने सामान लौटाने और मुकदमे में ना फंसाने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
