जयपुर
सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुश खबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता (JEN ) के 1092 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इन पदों के लिए परीक्षा इस साल मई में संभावित है।
नोटिफिकेशन के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (JEN ) के लिए 21 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 19 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। इन पदों के लिए डिग्री और डिप्लोमाधारी बेरोजगार इंजीनियर्स आवेदन कर सकेंगे।
किस विभाग में कितने पद
नोटिफिकेशन के अनुसार के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग में जेईएन (डिग्री) के 422 पदों पर और जेईएन (डिप्लोमा) के 66 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जेईएन (सिविल डिग्री) के 204, जेईएन (सिविल डिप्लोमा) के 101, जेईएन (यांत्रिक-विद्युत डिग्री) के 37, जेईएन (यांत्रिक-विद्युत डिप्लोमा) के 26 पदों पर भर्ती होगी।
स्वायत्त शासन विभाग में जेईएन (सिविल-डिग्री) के 145, जेईएन (सिविल-डिप्लोमा) 36, जेईएन (विद्युत-डिग्री) के 44 और जेईएन (विद्युत-डिप्लोमा) के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय प्राथमिकता के आधार पर विभाग का क्रम भरना होगा। फीस तथा ऑनलाइन आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
