अबू धाबी
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में सोमवार को ड्रोन अटैक में दो भारतीयों समेत तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। एक प्रमुख तेल भंडारण फेसिलिटी के पास संदिग्ध ड्रोन हमले में एक पेट्रोल टैंक को उड़ा दिया गया। घटना में अब तक तीन लोगों की मौत, और 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। UAE में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि हम अपने नागरिकों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच खबर मिली है कि संयुक्त अरब अमीरात के जहाज रवाबी को चला रहे चालक दल के सात भारतीय सदस्य अभी भी हूती विद्रोहियों के कब्जे में हैं। भारत ने इस पर चिंता जताते हुए इन्हें रिहा कराने की मांग संयुक्त राष्ट्र संघ से की है।
यमन के ईरान से संबंधित हूती विद्रोहियों ने इसकी जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उसकी ओर से यूएई में इस हमले को अंजाम दिया गया। हूती विद्रोहियों का मुख्य दुश्मन सऊदी अरब को माना जाता है क्योंकि वह इनके खिलाफ लड़ने के लिए खाड़ी देशों के एक गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अबू धाबी की नेशनल ऑयल कंपनी के डिपो के नजदीक तीन फ्यूल टैंकों में विस्फोट हुआ है, लेकिन इसका कारण तुरंत पता नहीं सका है। वहीं हूती सैन्य प्रवक्ता ने बाद में ब्रॉडकास्टर अलमसीराह को बताया था कि वे जल्द ही यूएई के क्षेत्र में अपने मिलिट्री ऑपरेशन का विवरण जारी करेंगे।
अबू धाबी में हुए इस हमले को हूती की ओर से एक यूएई शिप को सीज किए जाने से जोड़ कर देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस ‘जब्ती’ की निंदा करते हुए शिप और इसके क्रू को जल्द रिहा करने की मांग की है। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बाद अब यूएई पर हमले करना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं।
सात भारतीय अभी भी हूती विद्रोहियों के कब्जे में
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के जहाज रवाबी को चला रहे चालक दल के सात भारतीय सदस्यों को यमन में सक्रिय ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। भारत ने इस घटना पर गहरी चिंता भी व्यक्त की और संयुक्त राष्ट्र से मदद की गुहार लगाई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
