फिरोजपुर
पंजाब से इस समय एक बड़ी खबर आ रही है। बुधवार को पंजाब के जिस इलाके में PM मोदी का काफिला रोका गया था वहां नदी से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी नाव बरामद की है। सतलुज नदी से बरमदगी के वक्त यह नाव खाली थी। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजंसियां अलर्ट हो गई हैं। एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
नाव बीओपी डीटी मल के पास मिली है। इसमें कौन सवार था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां इसे बहुत ही गंभीरता के साथ ले रही हैं। नाव में सवार लोगों की तलाश की जा रही है।
फिरोजपुर में ही फंसा था पीएम का काफिला
पाकिस्तानी नाव की बरामदगी के बाद PM MODI की सुरक्षा में चूक का मामला और गंभीर हो गया है। पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी फिरोजपुर जिले में फंस गया था। पाकिस्तान से सीमा लगने की वजह से फिरोजपुर बेहद संवेदनशील इलाका है। पीएम का काफिला बुधवार को तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित एरिया में रुका रहा। जिस इलाके में मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। जलालाबाद कस्बे में 15 सितंबर 2021 में धमाका हुआ, वह भी फिरोजपुर के नजदीक है और केंद्रीय एजेंसियों की जांच में साफ हो चुका है कि वह आतंकी हमला था।
इसलिए है संवेदनशील है ये इलाका
जहां से पाक नाव बरामद की गई है, यहीं से सतलुज नदी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करती है। कई बार यहां से तस्करों को हेरोइन संग पकड़ा जा चुका है। वहीं इस इलाके में हथियारों की तस्करी भी पाकिस्तान करता है। फिरोजपुर पंजाब का बेहद संवेदनशील जिला है। जहां PM का काफिला रुका था, वह जगह भी पाकिस्तान सीमा से महज 50 किमी दूरी पर है। इस क्षेत्र में कई बार टिफिन बम और विस्फोटक मिल चुके हैं। नवंबर में दिवाली से पहले भी भारत-पाक सीमा के गांव से पुलिस ने टिफिन बम बरामद किया था। यहां से हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए जा चुके हैं।
केंद्र की हाई लेवल जांच कमेटी इसी जिले में
पाकिस्तानी नाव ऐसे मौके पर बरामद हुई है, जब केंद्र सरकार की हाई लेवल कमेटी PM की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए फिरोजपुर पहुंची हुई है। इसमें गृह मंत्रालय के सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार, IB के जॉइंट डायरेक्टर बलबीर सिंह और SPG के IG एस. सुरेश शामिल हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
