भरतपुर
भरतपुर के कच्चा परकोटा पर पट्टा देने की मांग अब फिर जोर पकड़ रही है। मंगलवार को कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान भरतपुर संभाग मुख्यालय पर राज्य सरकार की ओर से आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम के दौरान संयुक्त शासन सचिव द्वितीय नगरीय विकास विभाग राजस्थान सरकार को ज्ञापन दिया गया और परकोटे के पट्टे देने के लिए गाइड लाइन जारी कराने की मांग की गई।
सैकड़ों परकोटे के निवासी कार्यशाला स्थल पर संघर्ष समिति के संयोजक जगराम धाकड के नेतृत्व में ऑडिटोरियम गेट पर पहुंचे और गाइड लाइन जारी कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति से ज्ञापन लेने कार्यशाला के प्रभारी अधिकारी नवीन कुमार एवं न्यास सचिव पी.के. गोयल को गेट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज ने परकोटे के पट्टे देने के संबंध में की जा रही देरी एवं सरकार के बार-बार आश्वासन के बावजूद भी परकोटे के पट्टे देने की गाइड लाइन जारी नहीं करने के बारे में अवगत कराया और कहा कि सरकार के नार्मस की पूर्ति होने एवं पुरातत्व विभाग की अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में परकोटे पर रहने वाले 2000 परिवारों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
संघर्ष समिति ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि सरकार द्वारा परकोटे के पट्टे देने की गाइड लाइन शीघ्र जारी नहीं की गई तो संघर्ष समिति आन्दोलन तेज करेगी।
ज्ञापन में यह भी अवगत कराया गया कि कि संघर्ष समिति द्वारा स्थानीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक एवं स्थानीय प्रशासन से लेकर सरकार के मुख्य सचिव तक उक्त परकोटे के पट्टे की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उक्त प्रकरण का समुचित समाधान अभी तक नहीं निकाला गया है। सरकार की लापरवाही के कारण परकोटे वासियों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
इस मौके पर राजवीर सिंह चौधरी, यदुनाथ दारापुरिया, भागमल वर्मा, मंगल सिंह, प्रताप सिंह, श्री कृष्ण कश्यप, रेनू गोरावर, ओम प्रकाश मिश्रा, दीपक सिंह, सरदार बलवीर सिंह, विजय सिंह, अनवर खांन, प्रवीण चौधरी, हरी सिंह कश्यप, सरदार किशन सिंह, दिनेश सैन, नरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रहलाद गुप्ता, दामोदरलाल, भगवान सिंह, कुंजल कुंतल, मिश्री लाल, इरशाद खान, राहुल गुप्ता, गोवरधन, मुरारी लाल, बॉबी पहाडिया, हरीमोहन गुप्ता, गोपीकांत शर्मा, अरविन्द गुप्ता, राजू शर्मा, किशन लाल, भीमसेन, नरेश सेन, परषोत्तम, कालू, लिीप सिंह, लक्ष्मणसिंह आदि परकोटा निवासी मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
