जयपुर
राजस्थान के पूर्वी हिस्से को फ़तेह करने का भाजपा ने प्लान बना लिया है। इसे देखते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन ने आगामी 29 और 30 दिसंबर को भरतपुर में अपने सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक रखी है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में भाजपा को बुरी हार मिली थी।
पूर्वी राजस्थान को फ़तेह करने की तैयारी
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी का फोकस अब पूर्वी राजस्थान पर है। यही कारण है कि आगामी 29 और 30 दिसंबर को राजस्थान भाजपा से जुड़े सभी अग्रिम मोर्चे की संयुक्त बैठक भरतपुर में रखी गई है। 29 दिसंबर को बीजेपी युवा, महिला, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्षों और महामंत्रियों की संयुक्त बैठक होगी।
30 दिसंबर को इन सभी मोर्चों की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक रखी गई है। इन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर संबोधित करेंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह भी शामिल हो सकते हैं।
जनवरी में जेपी नड्डा करेंगे प्रदेश का दौरा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का जनवरी में राजस्थान दौरा भी संभावित है। ऐसे में नड्डा अजमेर प्रवास करेंगे। इससे पहले 29 और 30 दिसंबर को भरतपुर में भी पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा मोर्चों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करेंगे। अजमेर में वे पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय भवन सहित अन्य जिलों में बनाए गए कार्यालय भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे।
डा. सतीश पूनिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से जनवरी माह में समय मांगा गया है। पार्टी चाहती है कि जेपी नड्डा का कार्यक्रम अजमेर जिले में रखा जाए और इसी दिशा में तैयारी की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
