जयपुर
आगरा रोड स्थित तिलक मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व मित्रजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर में जरूरतमंद लोगों ने निशुल्क जांच एवं चिरंजीवी योजना के तहत हो रहे निशुल्क ऑपरेशंस का लाभ उठाया।
हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ.रोहित गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर हॉस्पिटल में नई सुविधाओं के साथ विस्तार करते हुए आईसीयू, एन आईसीयू, ट्रोमा एवं डायलिसिस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गलता पीठाधीश्वर अनंत संपत कुमार अवधेशाचार्य महाराज एवं विशिष्ट अतिथि तिलक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रघुवीर सिंह तंवर थे।
कार्यक्रम के आयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक गिर्राज गुप्त नीमला ने बताया कि सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहन के लिए हेलमेट एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
इस दौरान सभी लोगों को निशुल्क परामर्श एवं जांच भी की गई। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ.रोहित गुप्ता, डॉ.अजय तवर, जनरल एवं दूरबीन सर्जन डॉ.दिनेश बढ़ाया, जनरल फिजिशियन डॉ, सुरेंद्र कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली, फिजियोथैरेपिस्ट प्रकाश सामोता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.आकाश एवं मित्रजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता, सचिव अभिषेक मुदगल, कोषाध्यक्ष भरत अग्रवाल, नरेन्द्र उपाध्याय, गौरव लाटा, श्याम शर्मा,जीतराम सैनी, किशन मीणा एवं हॉस्पिटल मैनेजर प्रीत कौर एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
