जयपुर /लखनऊ
राजस्थान में कोरोना के नए मामलों का मिलना जारी है। राजस्थान में मंगलवार को 24 केस सामने आए। वहीं उत्तरप्रदेश में भी कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। UP में आज नौ नए केस मिले। पिछले करीब एक हफ्ते से कोरोना से कोई राहत मिलते नहीं देख अब इन दोनों ही राज्यों का शासन सतर्क हो गया है और वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ा दी है।
राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 18 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 25 मरीज रिकवर हुए हैं, लेकिन संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है, इस कारण कोरोना के एक्टिव केस में बड़ी कमी नहीं आ रही है।
आज भी राजस्थान में 220 एक्टिव केस हैं। सर्वाधिक एक्टिव केस जयपुर जिले में है। बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर में एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आज प्रदेश में कोरोना से कोई मौत को कोई सूचना नहीं है।
इन जिलों में मिले मरीज
जयपुर में 12, बाड़मेर में 3, उदयपुर में 3, अजमेर में 2, डूंगरपुर में 2, झुंझुनूं में एक, बीकानेर में एक।
यहां हैं एक्टिव केस
जयपुर में 105, बीकानेर में 28, अजमेर में 20, उदयपुर में 16, अलवर में 9, बाड़मेर में 8, जोधपुर में 7, नागौर में 6, डूंगरपुर में 5, हनुमानगढ़ में 3, पाली में 3, श्रीगंगानगर में 2, जैसलमेर में 2, झुंझुनूं में 2, भीलवाड़ा, दौसा, कोटा, सीकर में एक-एक।
जयपुर के कुल सात इलाकों में मिले हैं मरीज
जयपुर शहर के गोपालपुरा में 3, सांगानेर में 3, बनीपार्क में 2, दुर्गापुरा, जौहरी बाजार, प्रतापनगर, सोडाला में एक-एक नया मरीज मिला है।
लखनऊ में यूके से लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज नौ केस मिले। इन्हें मिलकर अब नए कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 132 हो गई है। मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की RT-PCR जांच की गई। इस दौरान गोमती नगर के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर की एक कंपनी में काम करता है। वह दुबई के रास्ते यूके से लौटकर भारत आया था। उसे लखनऊ एयरपोर्ट से फौरन लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसका सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
यूपी में ओमिक्रॉन का एक भी केस नहीं
ओमिक्रॉन की दहशत और कोरोना के एक बार फिर बढ़ते केसों के बीच यूपी के लोगों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ, वाराणसी और मथुरा में ओमिक्रॉन का एक भी केस नहीं मिला है। लखनऊ में 132 एक्टिव केस में एक भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव नहीं मिला है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1 लाख 39 हजार 491 सैंपल की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 8 करोड़ 86 लाख 48 हजार 949 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
