कोटा
राजस्थान के कोटा से दिल को हिला देने वाली खबर आ रही है। गृह कलह से परेशान एक महिला अपनी पांच बेटियों के संग कुएं में कूद गई। सभी 6 जनों की इसमें मौत हो गई। रविवार सुबह लोग कुएं के पास गए तो उसमें शव तैरते हुए मिले। ग्रामीणों ने इन सभी शवों को कुएं से बाहर निकला।
घटना कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना के कालियाखेड़ी (मदनपुरा ग्राम पंचायत) गांव की है। सूचना के बाद रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक, सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार महिला ने आत्महत्या का यह कदम गृह कलह से परेशान हो कर उठाया। उसका अपने पति से रोज झगड़ा होता था।
सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि बंजारों के कालियाखेड़ी गांव में शिवलाल के परिवार का यह मामला है। उन्होंने बताया कि शिवलाल की पत्नी बादाम देवी (40) अपनी पांच बेटियों 14 साल की सावित्री, 8 साल की अंजलि, 6 साल की काजल, 4 साल की गुंजन और 1 साल की मासूम अर्चना के साथ कुएं में कूद गई जिससे इन सभी की डूबने से मौत हो गई । परिवार में गायत्री और 7 वर्षीय पूनम जिंदा बचे हैं। इन दोनों की जान इसलिए बच गई क्योंकि ये घटना के समय घर से बाहर थीं।
बादाम बाई के पति शिवलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर था। शाम तक नहीं लौटा था। रात को यह घटना हो गई। रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी सामने आई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
