राजकोट
ये खबर सभी को बहुत विचलित कर देने वाली है और सबक लेने की भी। एक सगाई समारोह में गई मां मोबाइल पर बिजी थी और इसी दौरान डेढ़ साल की बच्ची खेलते-कूदते चौथी मंजिल से नीचे आ गिरी। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मां सदमे से बेहोश हो गई।
दिल को हिला देने वाला यह हादसा गुजरात के राजकोट शहर का है जहां एक होटल की चौथी मंजिल से गिरकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। गोंडल शहर में रहने वाली मनीषाबेन और उनकी डेढ़ साल की बेटी नित्या के लिए होटल की चौथी मंजिल पर एक कमरा बुक किया गया था।
होटल स्टाफ का कहना है कि मनीषाबेन मोबाइल पर किसी से चैट कर रही थी। इसी दौरान नित्या खेलते-खेलते बालकनी की रेलिंग से गिर गई। मासूम को तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
बेटी की मौत की खबर से मनीषाबेन सदमे में आकर बेहोश हो गईं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
पिछले महीने राजकोट में ही एक इमारत की पांचवी मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान मां किचन में खाना बना रही थी। बच्चा खेलते-खेलते रेलिंग पर चढ़कर गिर गया था। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
