अजमेर
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी हुई है। इस वैकेंसी (RPSC ASO Recruitment 2021) के माध्यम से 218 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 218 पदों में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर नॉन टीएसपी पदों की संख्या 203 है। जबकि असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफीसर टीएसपी पदों की संख्या 15 है।ये पद स्थाई है, पर पोस्ट की संख्या घट या बढ़ सकती है।
योग्यता
RPSC असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मैथमेटिक्स, स्टैटिक्स, इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ओ लेवल या इससे ऊपर का कंप्यूटर कोर्स किया होना चाहिए।
शुल्क
जनरल, ओबीसी, एमबीसी (अन्य राज्यों के उम्मीदवार) को 350 रुपए चुकाने होंगे। जबकि राजस्थान के निवासी ओबीसी और बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। इसके साथ ही एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए है। आवेदन शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन करना होगा।
वेतन
असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के पद पर सलेक्शन होने पर अभ्यर्थी को पे मैट्रिक्स लेवल लेवल -11 के आधार पर भुगतान होगा। जिसके तहत अभ्यर्थी को हर महीने ग्रेड पे 4200 के आधार पर 50 हजार 800 रुपए सैलेरी मिलेगी।
आयु सीमा
RPSC असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ओबीसी / अति पिछड़ा वर्ग / इडब्लूएस को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी। इसके साथ ही राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ओबीसी / अति पिछड़ा वर्ग / इडब्लूएस महिला उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। जबकि सामान्य वर्ग की महिला को पांच साल की छूट मिलेगी और विछवा महिला के लिए आयु की सीमा नहीं है।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। भर्ती परीक्षा में सारे सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। जिसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा से संबंधित जानकारी RPSC द्वारा जारी की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
