दौसा
दौसा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां दिनदहाड़े बन्दूक की नोक पर एक युवक का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने इसकी एवज में पांच लाख की फिरौती मांगी है।
अपहरण की यह वारदात दौसा जिले के लालसोट में नवजीवन अस्पताल रोड की है जहां दोपहर करीब 12 बजे चाय की थड़ी से पिस्तौल की नोक पर चार बदमाश युवक का अपहरण कर ले गए। अचानक हुई इस घटने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की पकड़ के लिए टीमों का गठन कर नाकाबंदी की, लेकिन अपह्रत युवक का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है।
अपहृत युवक का नाम इंदरराज मीणा है। उसके भाई सुरजीत मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई सहित चार-पांच लोग नवजीवन अस्पताल रोड पर थड़ी पर चाय पी रहे थे। इस दौरान एक कार में बैठकर आए दिलखुश मीणा करेल, राजेंद्र मीणा चैनपुरा, रामसिंह मीणा मोरपा तथा लोकेश मीणा पाडला रतनपुरा मौके पर पहुंचे तथा पिस्तौल की नोक पर उसके भाई का अपहरण कर जबरन कार में पटक ले गए। मामले को लेकर अपहरण के बाद युवक को छोड़ने के नाम पर 5 लाख की फिरौती मांगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
