जयपुर
आयकर विभाग ने मंगलवार को राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर के बड़े ज्वैलर समूह की कंपनियों, एक फाइनेंस कंपनी और एक प्रिशियस स्टोन ब्रोकर के यहां इनकम टैक्स की रेड हुई है। इसमें नामी कारोबारी निर्मल बरड़िया और प्रिशियस स्टोन ब्रोकर राधा मोहन तोतला के 10 से ज्यादा ठिकाने शामिल हैं। पिछले कुछ माह से ये कंपनियां रडार पर थीं। जयपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे शहरों में भी छापे चल रहे हैं। आयकर टीमों ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं। टीम जांच में जुटी है।
ज्वैलर ग्रुप की 10 से ज्यादा कंपनियों के दस्तावेजों के लेन-देन की जांच चल रही है। बड़ी संख्या में खरीद-बिक्री के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कई बेनामी लेन-देन के रजिस्टर और रफ बुक भी कब्जे में लिए गए हैं। अब तक की कार्रवाई में कई लॉकर होने की जानकारी भी सामने आई है। मुंबई, दिल्ली, टोंक, देवली के ठिकानों पर भी जांच जारी है।
बरडिया ग्रुप समेत तीन कारोबारी समूहों पर मारे गए आयकर छापे (Income Tax Raid) में बड़ी संख्या में काली कमाई उजागर होने की उम्मीद आयकर विभाग को है। फाइनेंस कारोबार (Finance Business) से जुड़े कारोबारी के आवास पर बड़ी संख्या में काली कमाई उजागर हो सकती है।
आयकर विभाग (Income tax department) की जयपुर (Jaipur News), उदयपुर (Udaipur News) और मुंबई में हुई कार्रवाई में बड़ी संख्या में बेनामी संपत्ति उजागर होने की उम्मीद है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। आयकर विभाग के अधिकारी यहां दस्तावेज खंगाल रहे हैं।
कई और कंपनियां भी रडार पर
जो दस्तावेज मिले हैं उनके अनुसार कई लॉकर होने की जानकारी भी सामने आई है। दस्तावेजों के आधार पर अब कई और कंपनियां भी रडार पर आ सकती हैं। आपको बता दें कि महीने भर के भीतर आयकर विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले गंगानगर के कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी अशोक चांडक के ठिकानों पर सप्ताह भर तक आयकर कार्रवाई चली थी। इसमें करोड़ों की आयकर चोरी और अघोषित आय का पता लगा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
- भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
