नारनौल
मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिवंगत आईपीएस अधिकारी डाॅ मनुमुक्त ‘मानव’ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मान-समारोह’ में भारत, नेपाल, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और कतर सहित पांच देशों के 33 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशिष्ट योगदान के दृष्टिगत, सम्मानित किया गया। स्थानीय सेक्टर-1, पार्ट-2 स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में ओडिशा के पूर्व डीजीपी दिरगपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में जिला महेंद्रगढ़ के उपायुक्त अजय कुमार और रोहतक मंडल की आयकर उपायुक्त डॉ लवलीन कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चीफ ट्रस्टी डॉ.रामनिवास ‘मानव’ के प्रेरक सान्निध्य तथा कवि-गीतकार डॉ. सीएस वर्मा के संचालन में हुए इस समारोह में विश्व-विख्यात पर्वतारोही, हिसार (हरियाणा) की अनीता कुंडू को वर्ष-2020 का और राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी कोरबा (छत्तीसगढ़) की श्रुति यादव को वर्ष-2021 का ‘डॉ मनुमुक्त ‘मानव’ विशिष्ट युवा-पुरस्कार’ प्रदान किया गया। पुरस्कार के अंतर्गत दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्ह तथा ग्यारह-ग्यारह हजार की राशि भेंट की गई।
समारोह में अजय कुमार और डॉ.लवलीन कौर को विशिष्ट सेवा-सम्मान, जिला समाज कल्याण-अधिकारी अमित शर्मा को मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-विजेता भिवानी की ममता पालीवाल को विशिष्ट शिक्षक-सम्मान तथा विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) की लावण्या पटनायक को महिला-सशक्तीकरण, अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र सिहाग को बैंकिंग, ठाणे के निशांत वैद्य को अंग्रेजी कविता और नागपुर (महाराष्ट्र) की डॉ. आशिमा सक्सेना को तैराकी, भजनपुरा (दिल्ली) की मनीषा गिरि को शिक्षा एवं साहित्य, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के शिवकुमार शर्मा को संस्कृत भाषा एवं साहित्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसी तरह भादरा के डॉ. भीमसिंह सुथार को शिक्षा, सीकर के मुकेशकुमार सैनी को रक्तदान एवं समाज-सेवा, दौसा (राजस्थान) के उत्कर्ष नारायण को लघुकथा-साहित्य, नारनौंद के बलजीत सिंह को हिंदी-साहित्य, भिवानी के महक वशिष्ठ को पत्रकारिता तथा विकास कायत को साहित्य और युवा-विकास, सिवानी मंडी की प्रियंका सौरभ को साहित्य एवं पत्रकारिता, फरीदाबाद के प्रवीण गुलाटी को रक्तदान एवं समाज-सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह में सृष्टि गुलाटी को समाज-सेवा, रोहतक के नवनीत हुड्डा को रक्तदान एवं समाज-सेवा, पलवल के हरिचंद ‘हरीश’ को युवा-सशक्तीकरण एवं समाज-सेवा, नारनौल के कृतीश कुमार को समाज-सेवा, अनिल डिढारिया को रक्तदान एवं समाज-सेवा, डॉ सुशील त्रिमूर्ति को समाज-सेवा, रिदम सांगवान को खेल (निशानेबाजी) तथा शुभम कौशिक को युवा-सशक्तीकरण एवं समाज-सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत डॉ. मनुमुक्त ‘मानव’ स्मृति-सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर अलवर (राजस्थान) के वरिष्ठ कवि संजय पाठक ने दिवंगत मनुमुक्त पर केंद्रित दोहों का पाठ किया, जिसे भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम में ट्रस्टी डॉ.कांता भारती, हिसार और अंबाला मंडल के हाइड्रोलॉजिस्ट राकेश कुमार, पूर्व मनोनीत पार्षद तथा निगरानी समिति के चेयरमैन महेंद्रकुमार गौड़, जिला गौड़ ब्राह्मण-सभा के पूर्व प्रधान किशनलाल शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, कृष्णावतार शर्मा, प्रोफेसर अंजू निम्होरिया, रमेश ‘मानव’, धर्मवीर विद्यार्थी, दौसा (राजस्थान) के डॉ.संजीव रावत, रेवाड़ी के अफसर बलवीर सिंह यादव और डॉ. प्रवीणकुमारी यादव, हिसार के रमेश कुमार और राजबाला ‘राज’, नरवाना के सोमवीर श्योकन्द आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आज सेवा करें, कल ज़रूरत पड़े तो मदद मिलेगी | भरतपुर में शुरू हुआ ‘समय बैंक’, समय ही बनेगा आपकी सामाजिक सुरक्षा
- शादी के 4 महीने… और घर में बिछ गई लाश | आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए देवर-भाभी, फिर बड़े भाई की हत्या की रच डाली साजिश
- SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
- MPUAT की प्रबंध मंडल बैठक में कई बड़े फैसले: छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी, ICAR ने मंजूर किए दो नए रिसर्च सेंटर
- SMS अस्पताल में दवा चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, संविदाकर्मी फार्मासिस्ट 1500 रुपये में बेच रहा था महंगे इंजेक्शन, गेट पर धराया
- 620 किलो डोडा चूरा तस्करी केस में बड़ा फैसला: 6 दोषियों को 15-15 साल की सजा, हर एक पर 2 लाख का जुर्माना
- EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8.25% ब्याज पर लगी मुहर, जल्द खाते में आएगा पैसा; UPI से PF निकालना भी होगा आसान
- बैंक की तिजोरी से गायब हुए 96 गोल्ड पैकेट, करोड़ों के गहनों के गबन का खुलासा, हिरासत में लिए तीन बैंक अधिकारी
- मुंडन संस्कार से लौट रहा था पूरा परिवार, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो… 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- किसानों का दो टूक संदेश: ‘उपजाऊ जमीन नहीं देंगे’ | भरतपुर में लैण्ड पूलिंग योजना पर जनसुनवाई बनी तीखी बहस का मंच
