दौसा
पुलिस ने दौसा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 450 ग्राम स्मैक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीं तीस लाख बताई गई है।
सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर की टीम ने दौसा सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार तस्कर का नाम देवचरण शर्मा है और वह झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र का रहने वाला है। वह मध्यप्रदेश से स्मैक लाकर महुवा थाना क्षेत्र के ढंड गांव निवासी एक जने को सप्लाई करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईडी सीबी के डिप्टी एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में हैड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, रविंद्र सिंह व करणी सिंह की टीम को दौसा सदर थाना क्षेत्र में तैनात किया गया। जहां सवारी गाड़ी के इंतजार में खड़े एक युवक से पूछताछ की गई तो वह मौके से भागने के प्रयास में था। इस पर संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। जिसमें दो अलग-अलग थैलियों में 180 ग्राम स्मैक व 270 ग्राम स्मैक टांका मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
