अलवर
अलवर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें भरतपुर के दो जनों को मौत हो गई। मृतकों में एक प्रोडक्शन मैनेजर और दूसरा इंजीनियर था। दोनों अलवर के भिवाड़ी में एक फैक्ट्री में काम करते थे। दीपावली पर बाइक से ही अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में एक्सीडेंट में मौत हो गई।
मृतकों को शिनाख्त अतर सिंह पुत्र जोरमल व नरेंद्र पुत्र समय सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक भरतपुर के गांव गाजीपुर के रहने वाले थे। नीमराणा से अपने गांव जाते समय उनकी बाइक को रास्ते में बहरोड़ व अलवर के बीच में ततारपुर गांव के पास सामने से आती एक कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि अतर सिंह दूर खेत में जाकर गिरा। नरेंद्र के सीधे टक्कर लगी तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी कार में फंस गई। जिससे बाइक में आग भी लग गई। अतर सिंह को अस्पताल लेकर आया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। ये दोनों एक ही परिवार के व्यक्ति हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
