जयपुर
राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए 4438 पदों के लिएनोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 10 नवंबर से कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन-पत्र कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन 3 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक कभी भी हो सकती है। यह भर्ती राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम (1909) के प्रावधानों के तहत राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट, बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड और पुलिस दूरसंचार के 4438 रिक्त पदों पर की जाएगी।
किन जिलों में कितने पदों पर होगी भर्ती
- जयपुर कमिश्नरेट 818
- जयपुर ग्रामीण 71
- करौली 75
- भीलवाड़ा 184
- राजसमंद 125
- चित्तौड़गढ़ 163
- जोधपुर कमिश्नरेट 349
- जोधपुर ग्रामीण 96
- जैसलमेर 86
- जालोर 113
- कोटा शहर 120
- कोटा ग्रामीण 53
- बूंदी 83
- बारां 103
- झालावाड़ 96
- बीकानेर 153
- जीआरपी अजमेर 30
- जीआरपी जोधपुर 16
- शेष पद आरएसी और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए रखे गए हैं।
आवेदन पत्र ऑनलाइन राजकॉन इन्फो सर्विसेज लिमिटेड (RISL) की ओर से संचालित सभी ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केन्द्र और विभाग की वेबसाईट पर 10 नवंबर से 3 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तक हैल्पलाइन नंबर 9352323625, 7340557555 या ईमेल आईडी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित स्थाई आदेश और विज्ञप्ति विभाग की वेबसाईट http://recruitment2.rajasthan.gov.in और www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग, राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग के आवेदक के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपए। आर्थिक पिछड़ा वर्ग, राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/सहरिया तथा सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है और वे राजस्थान प्रदेश के मूल निवासी हैं। उनके लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपए होगा।
अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदक को 500 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करवाना होगा। परीक्षा केंद्र के संबंध में आवेदक की कोई प्राथमिकता नहीं होगी। एक से ज्यादा आवेदन करने पर अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख के बाद 15 दिनों तक आवेदन पत्र में किसी भी तरह की गलती को सुधारने के लिए विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
