जोधपुर
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में 5 नए न्यायाधीश सहित कुल 6 न्यायाधीशों को सोमवार को मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोधपुर मुख्यपीठ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जयपुर पीठ के न्यायाधीश विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे। शपथ ग्रहण समारोह का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया।
मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने जिनको हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिलाई उनमें छत्तीसगढ हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानान्तरित न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव के साथ ही अधिवक्ता कोटे से नियुक्त न्यायाधीश फरजंद अली, सुदेश बंसल और अनूप कुमार ढंड और न्यायिक अधिकारी कोटे से नियुक्त विनोद कुमार भारवानी व मदन गोपाल व्यास शामिल हैं।
जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में न्यायाधीश व वकील उपस्थित थे। 6 न्यायाधीशों की शपथ लेने के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या अब कुल 27 हो गई है। हालांकि इसके बाद भी 23 पद अभी भी खाली हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
