बाड़ी (धौलपुर)
धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हथियार तस्कर सोनू गुर्जर राजस्थान के धौलपुर में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। उसने पुलिस पूछताछ में ये खुलासा किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों से 25 अवैध हथियारों के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक दर्जन और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार ने उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद के रहने वाले हथियार तस्कर सोनू को गिरफ्तार किया था। आरोपी धौलपुर आकर हथियारों की सप्लाई कर रहा था। धौलपुर में हथियार सप्लाई की बात सामने आने पर जिलेभर में छापामार कार्रवाई की गई। आरोपी की निशानदेही पर 24 घंटों में 12 लोगों को गिरफ्तार कर 25 अवैध हथियार और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस हथियार सप्लाई के बारे में आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा करेगी।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस ने अब तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 55 अवैध हथियारों के साथ 69 जिंदा कारतूस बरामद कर 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पंचायत चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया था।
हिस्ट्रीशीटर है सोनू गुर्जर, ऐसे आया गिरफ्त में
हथियार तस्कर सोनू गुर्जर आगरा जिले में ताजगंज और फतेहाबाद थानों का हिस्ट्रीशीटर है। एसपी शेखावत ने बताया कि पिछले दिनों दिहौली थाना इलाके में रेहना वाली माता मन्दिर के पास सडक़ दुर्घटना में एक मोटरसाइकल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी कि यह धौलपुर जिले में अवैध हथियार आपूर्ति का काम करता है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू गुर्जर (35) पुत्र ग्यादीन निवासी हिमायुपुर थाना फतेहबाद जिला आगरा उत्तरप्रदेश होना बताया। उसने धौलपुर जिले मे अवैध हथियारों की आपूर्ति का काम करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई वो हथियार बनाने का काम करता था। दोनों यहां हथियार आपूर्ति करने आए थे।
सरगना व गैंग से यह बरामद
पुलिस ने सोनू गुर्जर के दो साथियों रामकेश पुत्र मनीराम गुर्जर निवासी पटेवरी थाना बसईडांग, रामविलास पुत्र सिरमौहर गुर्जर निवासी डहरा थाना बसईडांग जिला धौलपुर को भी गिरफ्तार किया है। सोनू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद, जैतपुर और ताजगंज थानों में गैंगस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, आम्र्स एक्ट सहित 19 मामले दर्ज हैं। सोनू गुर्जर से पुलिस ने 07 कट्टा 315 बोर, एक .32 बोर रिवाल्वर तथा 11 कारतूस 315 बोर जब्त किए हैं। रामकेश से एक सिंगल शॉट बन्दूक 315 बोर, एक कट्टा 315 बोर तथा दो कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। वहीं, रामविलास से एक कट्टा 315 बोर तथा एक कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- फतेहसागर की पाल पर साइकिलों की रफ्तार, गूंजा ‘फिट इंडिया’ संदेश | विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया हरित और स्वस्थ जीवन का आह्वान
- 135 विद्यार्थियों का सम्मान, ‘हरितिमा-2026’ में गूंजा प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव | कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में दिखा शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का संगम
- पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- 560 लोगों ने उठाया हरित भविष्य का संकल्प | विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत ने बोकारो में छेड़ी जागरूकता की मुहिम
- जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे
- बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
