जयपुर
राष्ट्रपति की तरफ से राजस्थान हाईकोर्ट में पांच और नए नए जज बनाने का आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें से तीन वकील कोटे से और दो न्यायिक सेवा कोटे से हैं। इन्हें मिलकर अब राजस्थान हाईकोर्ट में कुल 27 जज हो जाएंगे।
आदेश के अनुसार जोधपुर के फरजंद अली के अलावा वकील कोटे से सुदेश बंसल, अनूप कुमार के अलावा न्यायिक सेवा के अधिकारी विनोद कुमार व मदन गोपाल व्यास की नियुक्ति की गई है। विधि मंत्रालय की तरफ से कुछ दिन पूर्व फरजंद अली के नाम की स्पैलिंग मांग ली गई थी। उससे स्पष्ट हो गया था कि उनके नाम की घोषणा शीघ्र होने वाली है। फरजंद अली अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गत सप्ताह राजस्थान हाईकोर्ट में पांच नए जज की नियुक्ति की सिफारिश केन्द्र सरकार से की है। इनमें चार वकील व एक न्यायिक सेवा अधिकारी है। चार वकील में से दो कुलदीप माथुर व रेखा बोराणा जोधपुर से हैं। जबकि मनीष शर्मा व समीर जैन जयपुर से हैं। न्यायिक सेवा की अधिकारी श्रीमती शुभा मेहता का नाम इसमें शामिल है। राजस्थान हाईकोर्ट में जज के कुल पचास पद स्वीकृत हैं। इनमें से 38 स्थाई व 12 अतिरिक्त जज के पद हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
