भरतपुर
भरतपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद गौतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें फायरिंग के दौरान छर्रे लगाने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए आरबीएम जिला अस्पताल ले जाया गया।
गौतस्करों और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ भरतपुर शहर में गांधी नगर कॉलोनी के पास हुई। इस दौरान गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिस चालक और एक कांस्टेबल को छर्रे लगे हैं। पुलिस टीम ने एक गौ तस्कर को दबोचने में कामयाब हो गई।
सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि शहर की गांधी नगर कॉलोनी में गौतस्कर गायों को उठाकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता हुआ देखकर गौतस्करों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग करना शुरू कर दिया।
फायरिंग में पुलिस की गाड़ी का चालक संजय के चेहरे और कांस्टेबल राहुल के सिर में पीछे की तरफ छर्रे लगे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करों ने चार गायों को गाड़ी में लाद लिया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों गायों को छुड़ा लिया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 5 गौतस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक गाड़ी जब्त की है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अदालतों में तारीख पर तारीख से मिलेगी मुक्ति? हर 10 लाख आबादी पर 100 जज नियुक्त करने की उठी मांग, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन
- एफआईआर दर्ज है तो क्या सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी? राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाए 4 बड़े सवाल, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला
- भरतपुर में महिला पहलवानों का महा मुकाबला, 30 नवंबर से 31वां राष्ट्रीय दंगल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के बीच होगी जोर आजमाइश
- 8 टेबल, 220 खिलाड़ी और 13 जिलों की चुनौती, पहली बार भरतपुर बनेगा राजस्थान के टेबल टेनिस का अखाड़ा, आयोजन के लिए चुकाना होगा हॉल का किराया
- 600 नए विद्यार्थियों के सामने रखी गई बड़ी जिम्मेदारी, कृषि की पढ़ाई सिर्फ डिग्री नहीं, किसानों और देश का भविष्य संवारने का संकल्प भी है
- भुसावर में सेवा और संवेदना का अनूठा संगम, पक्षियों को मिलेगा अपना आशियाना, जरूरतमंदों के मददगारों को मिलेगा ‘दीनबंधु सम्मान’
- जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी में लुटाया ऐसा प्यार, 500-500 के नोटों से बनी 2 करोड़ की मालाएं पहनाईं, नजारा देख गांव रह गया दंग
- खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार पर कहर: कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत
- सवाई माधोपुर में दवा के नाम पर बड़ा खेल, दो लाख की संदिग्ध दवा जब्त, फर्म मालिक से निर्माता तक पर कार्रवाई
- रंगोलियों में उकेरा बाल विवाह के खिलाफ संदेश, भरतपुर की छात्राओं ने लिया कुरीति मिटाने का संकल्प
