भरतपुर
राजस्थान में दौसा जिले इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ दबंग लोगों ने श्मशान घाट का रास्ता ही बंद कर दिया जिससे तीन घण्टे तक अंतिम संस्कार नहीं कर सके।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। तब जाकर लोग अंतिम संस्कार कर सके।
मामला दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पूंदरपाडा गांव का है। पूंदरपाडा गांव की दुलावा ढाणी निवासी मूलचंद की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान को रवाना हुए। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते को गेट लगाकर बंद कर दिया था। इस कारण परिजन बुजुर्ग का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे थे। शव अंतिम संस्कार के इंतजार में करीब तीन घंटे रखा रहा।
मृतक के परिजनों ने रास्ता खोलने की गुहार लगाई, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और रास्ता खोलने से इनकार कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, इस पर मानपुर थाना पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ते के साथ पहुंचकर रास्ता खुलवाया। तब जाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा सके।
मानपुर डिप्टी एसपी संतराम मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर चल रहे आपसी विवाद में शवयात्रा रोकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच समझाइश करते हुए रास्ता खुलवा दिया है। इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। कार्रवाई के लिए अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। बाद में राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर विवाद की जानकारी ली।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
