बीकानेर
शिक्षा विभाग ने राज्य के 1028 सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में नए प्रिंसिपल्स को पोस्टिंग दे दी है। इनको 18 सितम्बर तक ज्वॉइन करना होगा। इन शिक्षकों को हल ही में पदोन्नति मिली है। विभाग ने अभी राज्य के सोलह जिलों में ही इनकी पोस्टिंग की है। बाकी सत्रह जिलों में किसी भी नए प्रिंसिपल को अवसर नहीं दिया गया है।
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1989 से 2012-13 तक की वरिष्ठता रखने वाले लेक्चरर व हेडमास्टर को प्रिंसिपल के रूप में पदोन्नति देने के लिए पिछले दिनों डीपीसी की गई थी। इसके बाद इनको काउंसलिंग के लिए बीकानेर बुलाया गया था। महिलाओं और दिव्यांग को इच्छित स्थान देने के साथ ही वरीयता के आधार पर अपनी इच्छा की स्कूल चुनने का अवसर दिया गया।
इन जिलों में दी गई है पोस्टिंग
नए प्रिंसिपल्स को बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में ही पोस्टिंग की गई है।
गृह जिलों में पोस्टिंग नहीं मिलने से नाराजगी
नए प्रिंसिपल्स को गृह जिलों में पोस्टिंग नहीं मिलने से नाराजगी है। आदेशों के अनुसार बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, नागौर, चूरू, सीकर, अलवर सहित अन्य शहरों के जिन शिक्षकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया गया है, उन्हें गृह जिलों से बाहर के जिलों में पोस्टिंग दी गई है। कुछ को उनके गृह जिलों के आसपास के जिलों में पोस्टिंग मिली है।
आदेशों के अनुसार 1जून 2002 और उसके बाद जिन शिक्षकों के दो से अधिक संतान हैं वे पदोन्नति पर कार्यग्रहण के पात्र नहीं होंगे।इस आशय का उनको घोषणा पत्र देना होगा। जो शिक्षक पदोन्नति का परित्याग करना चाहता है उसे कार्यग्रहण से एक दिन पहले लिखित में आवेदन करना होगा। अन्यथा उनको कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
- Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे
- 40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप
- भरतपुर की सड़कों पर गूंजेगा पर्यावरण का संदेश | 8 झांकियों के साथ निकलेगी विशाल जनजागरूकता रैली
- राज्यसभा की बिसात पर भाजपा का मास्टरस्ट्रोक | इंतजार खत्म, पूनिया को मिला इनाम; अलका गुर्जर पर भी लगी मुहर
- योग के बीच खुला शांति का द्वार | उदयपुर में तीन दिन चला योग-ध्यान शिविर, सैकड़ों ने महसूस की भीतर की ऊर्जा
- आंखों के डॉक्टरों के लिए सुनहरा मौका: 18 महीने की फेलोशिप, स्टाइपेंड भी मिलेगा | देशभर में शुरू हुए आवेदन
- 7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
- OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट
