अरावली
गुजरात के अरावली जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर आ रही है जहां एक पिता ने पहले अपने तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर उनके शव एक डैम में फेंक दिए और फिर पत्नी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद खुद ने भी सुसाइड करने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जीवाभाई देदुन को हिरासत में ले लिया गया है। देदुन ने अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद तीनों के शव गांव के पास स्थित डैम में फेंक दिए थे।
इसके बाद उसने घर आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पड़ोसियों के बीच-बचाव कर पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी पर हमले के बाद दुदुन घर से भाग निकला और उसने बांध के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और बचा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
