भरतपुर
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के 44वें जन्मदिन पर भरतपुर में टीम सचिन पायलट ने विभिन्न जगह पर 2000 से अधिक पौधों का रोपण किया। प्रात: ब्रह्मकुमारीज के सम्भाग मुख्यालय के प्रधान आश्रम में पौधरोपण के साथ भरतपुर में सघन पौधरोपण की शुरुआत टीम सचिन पायलट द्वारा की गई।
टीम सचिन पायलट के नेता सुबोध चंसोरिया एडवोकेट ने बताया कि प्रातः 8 बजे ब्रह्मकुमारीज के आशीर्वाद के साथ भरतपुर विधानसभा और जिले में अन्य जगह पौधरोपण किया गया। भरतपुर में नगर निगम पार्षद दीपक मुदगल, पार्षद दाऊदयाल जोशी, पार्षद शैलेश पाराशर के वार्डों में भी पार्षदों के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रो. अरविंद वर्मा द्वारा विभिन्न जगहों पर पौधरोपण करवाया गया। इस अवसर पर प्रो. अरविंद वर्मा ने कहा कि सचिन पायलट अपने इस जन्मदिन को सादगी भरे संदेश के साथ मनाना चाहते थे, उनकी इस भावना के मद्देनजर ही स्वतःस्फूर्त होकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने पायलट के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर सघन पौधरोपण का निर्णय किया। इससे कोरोना पश्चात स्वस्थ वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
टीम पायलट के नेता सुबोध चंसोरिया ने बताया कि आज जिलेभर में 10 हज़ार से भी अधिक पौधे लगाए गए। ब्रह्मा कुमारीज वैर, ब्र. कु. गीता, ब्र कु.भुसावर, ब्र. कु पावन, ब्र. कु. रूपवास, ब्र. कु. ओल, ब्र. कु. हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी भरतपुर, ब्र. कु. नगर, ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति भवन, ब्र. कु.प्रवीणा दीदी कुल 1000 पौधे लगाए गए।
भरतपुर में NGO द्वारा भी बड़े स्तर पर जगह-जगह सचिन पायलट के 44 वें जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम किए गए। सुभाष दीक्षित के नेतृत्व में महाराजा प्रोपर्टी में पौधरोपण किया गया। 7 सितम्बर को भी जिले में टीम सचिन पायलट द्वारा सघन पौधरोपण किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
