मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बुलियन कारोबारी से करीब दो हफ्ते पहले दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक लाख के इनामी और लूट के मास्टर माइंड अरविंद समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों से मुठभेड़ मथुरा में नगर कोतवाली क्षेत्र माल गोदाम रोड के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अरविंद घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद 20 दिन पूर्व हुई बुलियन कारोबारी के साथ एक करोड़ पांच लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए क 45 लाख रुपए की बरामदगी भी की है।
बुलियन कारोबारी से लूट के मामले में अरविंद करीब 20 दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने 15 टीमें, जिसमें 100 से ज्यादा इंस्पेक्टर लगाए गए थे। लूट के मास्टरमाइंड अरविंद को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश दी जा रही थी। लूट मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
आपको बता दें कि मथुरा शहर के घीया मंडी इलाके के निवासी बुलियन कारोबारी अंकित बंसल अपने घर से 16 अगस्त की सुबह करीब दस बजे एक करोड़ पांच लाख रुपए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे था, तभी चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था।
पहले आत्मसमर्पण के लिए ललकारा
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ उस समय हुई जब उनकी धरपकड़ के लिए मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम रोड पर पुलिस मुस्तैद थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस के बीच घिरता देख आत्मसमर्पण की जगह फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसके 3 साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
45 लाख और बरामद
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इन बदमाशों के कब्ज़े से 45 लाख की नगदी बरामद की। अब तक पुलिस 1 करोड़ 5 लाख की रकम में से कुल 90 लाख बरामद कर चुकी है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश अरविंद 1 लाख का इनामी है। इसी अरविंद ने 16 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े बुलियन कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
