भरतपुर में अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर शील्ड के लिए 48 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चार टीमों की चैलेंजर ट्रॉफी के प्रदर्शन से 16 सदस्यीय जिला टीम चुनी जाएगी।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। राजस्थान की अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। जिले के करीब 110 युवा क्रिकेटरों ने चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाई, जिनमें से चयनकर्ताओं ने 48 खिलाड़ियों को चुना है। अब इन खिलाड़ियों के बीच होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर भरतपुर की 16 सदस्यीय टीम तैयार की जाएगी।
राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में नवंबर माह से जयपुर में राज्यस्तरीय अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर की ओर से 25 अक्टूबर को एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि ट्रायल में लगभग 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने इनमें से 48 खिलाड़ियों का चयन कर चार टीमें बनाई हैं।
चार टीमों में बंटे 48 खिलाड़ी, प्रदर्शन तय करेगा आगे का रास्ता
चयनित खिलाड़ियों को 12-12 सदस्यों वाली चार टीमों में शामिल किया गया है। जिला स्तरीय चैलेंजर ट्रॉफी में ये टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। खास बात यह है कि चारों टीमों के नाम भरतपुर के पूर्व दिवंगत खिलाड़ियों के नाम पर रखे गए हैं। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आधार बनाकर जिले की 16 सदस्यीय अंडर-14 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा।
इन चार टीमों को मिली जिम्मेदारी
1. जोगेंद्र सिंह गुल्ला एकादश
इस टीम की कप्तानी लाविक सोनी को सौंपी गई है। टीम में कोशलेंद्र सिंह, विहान चाहर, पार्थ, हर्षित, यशराज, शौर्य फौजदार, जतिन्न, अनिरुद्ध, रियांश, सौरव और शाकिव ख़ान शामिल हैं।
2. गोपाल शर्मा एकादश
इस टीम के कप्तान मानवेंद्र सिंह होंगे। उनके साथ सूर्यवर्धन, नैतिक मीना, वियान पांडे, ओम भारद्वाज, प्रतीक गुर्जर, अथर्व, देव शर्मा, ऋषभ फौजदार, नावेद, अमित और शिव सोगरवाल टीम का हिस्सा हैं।
3. हरीश चौधरी एकादश
हरीश चौधरी एकादश की कमान हर्षल संभालेंगे। टीम में प्रवीर शर्मा, युवराज, यथार्थ कटारा, विकल्प तिवारी, देवांक, आकाश डागुर, केशवेन्द्र, दिव्यांशु, तनुराज, सानिध्य और अंकित को शामिल किया गया है।
4. चंदा लवानिया एकादश
इस टीम के कप्तान हेमंत योगी होंगे। टीम में वीर चौधरी, लक्ष्यराज, खेतन, यस फौजदार, राजा सोलंकी, निशांक, कृष्णा स्वामी, विवान चौधरी, पीयूष, कार्तिक गोयल और देव चौधरी को जगह मिली है।
चयन समिति में ये रहे शामिल
48 खिलाड़ियों का चयन करने वाली समिति में नरेश खत्री, सूरज शर्मा, लंकेश सियाराम, साकेत गौतम, प्रेम सिंह तथा पंकज गोयल शामिल थे। चयनकर्ताओं ने ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चार टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
चयन ट्रायल के दौरान ये पदाधिकारी रहे मौजूद
चयन ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, सदस्य राहुल लोहिया, राजवीर सिंह, दुष्यंत निर्वाण, वीनू सिंह, केके शर्मा और रवि शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया भी उपस्थित रहे।
अब चैलेंजर ट्रॉफी के मुकाबलों पर खिलाड़ियों की नजर रहेगी। इन मैचों में प्रदर्शन ही तय करेगा कि 48 चयनित खिलाड़ियों में से किन 16 खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर शील्ड प्रतियोगिता में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?
