नई दिल्ली
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी (CP Joshi) ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करआदर्श क्रेडिट कॉपरेशन सोसायटी, पी.ए.सी.एल., सहारा ग्रुप और अन्य सोसायटियों द्वारा हड़पे गए लाखों निवेशकों का पैसा दिलवाने की मांग की।
जोशी ने गृह मंत्री को बताया कि निवेशकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में ही आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के 10 लाख से अधिक निवेशकों के 8000 करोड़ की राशि का भुगतान बकाया चल रहा है।
सांसद जोशी ने सहकारिता मंत्री से इस प्रकार के मामलों की गम्भीरता को समझाते हुए इनकी जांच करवाने तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर निवेशकों की पूंजी को जल्द से जल्द वापस पहुंचाने में सहयोग करने की भी मांग की।
सांसद जोशी ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से दक्षिणी राजस्थान का उदयपुर (Udaipur) संभाग पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश एवं गुजरात से जुड़े जिलों मे सामाजिक, धार्मिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली घटनाएं रोकने के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स या केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की बटालियन स्थापना की मांग भी की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
