18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां

उच्चैन के राजकीय कन्या महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगा। प्राचार्या प्रो. रीता शुक्ला सहित शिक्षकों ने छात्राओं को मतदान और पंजीकरण के प्रति जागरूक किया।

उच्चैन। पहली बार मतदाता बनने की पात्रता हासिल करने वाली छात्राओं के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में विशेष शिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को लगे इस कैंप में छात्राओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किए। शिविर का उद्देश्य निर्वाचन नामावली में पंजीकरण से वंचित नागरिकों, खासकर 18-19 वर्ष की युवा छात्राओं को मतदाता सूची से जोड़ना था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान-जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में पहली बार मतदान के योग्य बनी छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने कतार में लगकर आवेदन पत्र जमा किए और मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

मतदान के अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी समझाई

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लोकतांत्रिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पंजीकरण की आवश्यकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के इलेक्शन लिटरेसी क्लब (ELC) प्रभारी डॉ. नरेश सागर ने कहा कि निर्वाचन प्रशासन पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। ऐसे में प्रत्येक जागरूक नागरिक को मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराने की उपयोगिता समझनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास ऐसे नागरिकों को भी जागरूक करने का आह्वान किया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

दस्तावेजों की जानकारी देकर मौके पर कराया पंजीकरण

शिविर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उच्चैन के ELC प्रभारी अभय सिंह ने छात्राओं को मतदाता पंजीकरण की तकनीकी प्रक्रिया और ELC की गतिविधियों के बारे में बताया।

स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी (BLO) रोहिताश ने आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। जिन छात्राओं का पंजीकरण नहीं हुआ था, उनके जरूरी दस्तावेज लेकर मौके पर ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

महाविद्यालय का स्टाफ भी रहा मौजूद

शिविर के दौरान डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. उपमा सिंह और डॉ. अशोक जाटव मौजूद रहे। महाविद्यालय की ELC कैंपस एम्बेसडर गायत्री सहित अन्य छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भी सहभागिता की। शिविर के माध्यम से पात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया से जोड़ने के साथ ही मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल

कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम

सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *