कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस

जयपुर के मालन का चौराहा क्षेत्र में आठ माह की बच्ची लावारिस मिली। चाइल्ड हेल्पलाइन ने उसे संरक्षण में लेकर शिशु गृह में प्रवेश दिलाया। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।

जयपुर: जयपुर के मालन का चौराहा क्षेत्र में आठ माह की एक बच्ची लावारिस अवस्था में मिली है। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के निर्देश पर बच्ची को उचित देखरेख और संरक्षण के लिए शिशु गृह में प्रवेश दिलाया गया है। फिलहाल बच्ची की पहचान और उसके परिजनों के बारे में कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले की जानकारी अशोक नगर थाना पुलिस से चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली थी। बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को मालन का चौराहा क्षेत्र में छोड़कर चला गया। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन जयपुर की काउंसलर शांति बेलवाल और केस वर्कर कुमकुम जैन ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। टीम के अनुसार, बच्ची की स्थिति सामान्य दिखाई दी।

इसके बाद नियमानुसार बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे शिशु गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि उसकी देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिजनों की पहचान के लिए जुटाई जा रही जानकारी

चाइल्ड हेल्पलाइन जयपुर के जिला समन्वयक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजनों और उसकी पहचान से जुड़ी कोई पुष्ट जानकारी अब तक नहीं मिली है। पुलिस मामले में आवश्यक जांच-पड़ताल कर रही है। बच्ची के परिवार का पता लगाने के लिए अन्य संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। बच्ची की सुरक्षा, देखरेख और पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उसकी पहचान या परिजनों के बारे में जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू

‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश

फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?

छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *