भरतपुर के नीम दा गेट स्थित माहेश्वरी होम्योपैथिक चिकित्सालय की चार साल की सेवा यात्रा पूरी हुई। अब तक करीब 14,500 मरीज लाभान्वित हुए और 70 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों का पंजीकरण शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
भरतपुर। नीम दा गेट स्थित माहेश्वरी कुंज में माहेश्वरी होम्योपैथिक चिकित्सालय की चार वर्ष की सेवा यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सालय की ओर से अब तक किए गए जनसेवा के कार्यों और करीब 14,500 मरीजों को मिले निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में चिकित्सालय की निःशुल्क सेवाओं को आगे भी जारी रखने और अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती पूनम फौजदाररहीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने कपिल फौजदार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भरतपुर, का साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम फौजदार का सुमन, ममता, रचना, आरती माहेश्वरी और वंदना खंडेलवाल ने शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं चिकित्सालय को आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं के साथ डॉ. शिवांगी शर्मा और परिचारक देवेन्द्र सिंह को मुख्य अतिथि तथा चिकित्सालय व्यवस्थापक प्रह्लाद माहेश्वरी ने पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
चार साल की सेवा में 14,500 मरीजों को मिला लाभ
माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है और रोगियों के उपचार में प्रभावी सिद्ध हो रही है। उन्होंने लोगों से चिकित्सालय में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ लेने तथा अन्य रोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि चिकित्सालय की सेवा यात्रा के दौरान अभी तक लगभग 14,500 रोगी लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम में इस उपलब्धि पर चर्चा करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के रोगियों से पंजीकरण शुल्क नहीं लेने का निर्णय भी किया गया। चिकित्सालय की ओर से इसे बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवा का हिस्सा बनाया गया है।
चिकित्सालय का मुख्य संकल्प “सेवा, संवेदना, स्वास्थ्य-हमारा संकल्प” और “छोटे कदम, बड़ी सेहत-होम्योपैथी घर-घर तक” है। कार्यक्रम में लोगों से “स्वस्थ भारत, स्वस्थ परिवार, होम्योपैथी अपनाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विकास काबरा, उपाध्यक्ष ललित मोहता, संरक्षक मोहन लाल माहेश्वरी, जीतेन्द्र माहेश्वरी, रूपेश, कृष्ण कुमार, दीपक, राधाबल्लभ, लक्ष्मी नारायण, कपिल काबरा, लेखाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जगदीश बंसल, अखलेश मित्तल, दीपक शर्मा, लोकेश और विशाल खंडेलवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार और “जय महेश” के उद्घोष के साथ हुआ।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
गांवों की सरकार के लिए बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा रण; जानिए कब किस चरण में पड़ेगा वोट
