रस्सी खोली तो उठाया डंडा और टूट पड़ा परिवार पर… मां, नाना-नानी समेत 4 की हत्या; अमोदा की घटना ने दहला दिया

मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमोदा गांव में 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड ने डंडे से हमला कर मां, नाना, नानी और ममेरी बहन की हत्या कर दी। तीन लोग घायल हैं।

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में शनिवार सुबह जो हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर में बंधे एक युवक को उसकी मां ने यह सोचकर खोल दिया कि अब वह शांत हो चुका है, लेकिन रस्सी खुलते ही उसने पास पड़ा भारी डंडा उठाया और अपने ही परिवार पर टूट पड़ा। कुछ ही देर में घर के भीतर चीख-पुकार मच गई।

इस हमले में आरोपी की मां, नाना, नानी और ममेरी बहन मोनिका की मौत हो गई। वहीं उसके मामा और उनकी दूसरी बेटियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए शहडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने फिर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड; फाइनल में बल्ले से बरसा रन, गेंदबाजों ने किया काम तमाम

पहले मंदिर के पुजारी पर किया था हमला

घटना की शुरुआत शुक्रवार देर रात हुई थी। करीब 1 से 2 बजे के बीच 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड ने गांव के मंदिर के पुजारी गंगा सिंह पर हमला कर दिया था। प्रेम सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और पिछले कुछ समय से अपनी मां के साथ अमोदा गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। पुजारी पर हमले के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। रात बीतने के बाद परिवार को लगा कि उसका गुस्सा शांत हो गया है।

मां ने बेटे को खोला… और फिर मच गया कोहराम

शनिवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच मां अनूपिया बाई ने बेटे के हाथ-पैर की रस्सियां खोल दीं। इसके बाद प्रेम सिंह ने पास रखा भारी डंडा उठा लिया। उसने सो रहे नाना संपत सिंह गोंड (75), नानी भन्नी बाई गोंड (70) और मां अनूपिया बाई (50) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडे के वार से तीनों की मौत हो गई। घर में चीख-पुकार सुनकर मामा और उनकी बेटियां बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में उसकी ममेरी बहन मोनिका की भी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चार मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

इस वारदात में मृतकों की पहचान संपत सिंह गोंड (नाना), भन्नी बाई गोंड (नानी), अनूपिया बाई (मां) और मोनिका (ममेरी बहन) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर से अमोदा गांव में हड़कंप मच गया। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक परिवार के लोग मौजूद थे, वहां शनिवार सुबह मातम और चीख-पुकार का माहौल था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रेम सिंह गोंड को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना में सबसे झकझोर देने वाला पहलू यही रहा कि जिस युवक को परिवार ने रात में रस्सी से बांधा था, उसी को शांत समझकर सुबह उसकी मां ने खोल दिया। इसके बाद कुछ ही देर में घर के चार सदस्यों की जान चली गई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गांवों की सरकार के लिए बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा रण; जानिए कब किस चरण में पड़ेगा वोट

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RAS अधिकारियों के तबादले; भरतपुर के वैर SDO भी बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट

RJS भर्ती का इंतजार खत्म होने के करीब? मार्च से पहले वैकेंसी की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला गणित

‘अब अपनी जिंदगी जियो… स्कूल जाओ, हंसो, खेलो, सपने देखो’- रेप पीड़ित बच्ची के लिए जज ने लिखा खास लेटर, हाईकोर्ट ने अब पहुंचाने का दिया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *