पांच साल की सेवा का जश्न, भरतपुर में माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय मनाएगा स्थापना दिवस

भरतपुर के माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय का पांचवां स्थापना दिवस 4 अक्टूबर को महेश्वरी कुंज में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद पूनम फौजदार मुख्य अतिथि होंगी।

भरतपुर। सेवा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के उद्देश्य से संचालित माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय अपने पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित करने जा रहा है। पांच वर्ष की सेवा पूरी होने के मौके पर 4 अक्टूबर रविवार को स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह का आयोजन महेश्वरी कुंज, नीम दा गेट, भरतपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कार्यक्रम में नगर निगम भरतपुर की पार्षद श्रीमती पूनम फौजदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

RJS भर्ती का इंतजार खत्म होने के करीब? मार्च से पहले वैकेंसी की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला गणित

स्थापना दिवस पर होंगे ये कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार समारोह के दौरान चिकित्सालय के स्थापना दिवस के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें दानदाताओं का सम्मान, चिकित्सालय स्थापना दिवस समारोह तथा आशीर्वचन एवं सम्मान शामिल हैं। चिकित्सालय के व्यवस्थापक प्रहलाद महेश्वरी, माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष विकास काबरा ने लोगों से परिवार सहित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘अब अपनी जिंदगी जियो… स्कूल जाओ, हंसो, खेलो, सपने देखो’- रेप पीड़ित बच्ची के लिए जज ने लिखा खास लेटर, हाईकोर्ट ने अब पहुंचाने का दिया आदेश

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *