इटावा
उत्तर प्रदेश के इटावा में नेशनल हाईवे-2 (NH-2) पर थाना बकेवर के बिरारी गांव के पास गुरूवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से आगरा जा रही 55 यात्रियों से भरी रोडवेज बस एक खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 31 लोग घायल हो गए। 5 घायलों की हालत अभी भी गंभीर है। इन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज इटावा जिला अस्पताल में हो रहा है।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब आगरा डिपो की रोडवेज बस कानपुर से आगरा जा रही थी। अभी तक के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को झपकी आ गई थी। इससे बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
इनकी हुई मौत
हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक राजस्थान के धौलपुर जिले का निवासी है जबकि दो लोग यूपी के हैं। चार लोगों में एक महिला का पता अभी नहीं चल पाया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। मृतकों में अमर मधुकर (70) थाना धौलपुर, गीतेश (21 )अज्ञात, निरपत (42) निवासी चिल्ली मुस्कुरा, जिला हमीरपुर, आदित्य (1 वर्ष) उम्र अहेरिया गौडा, जिला अलीगढ़ शामिल हैं।
घायलों की सूची
घायलों में अंजना खंडेलवाल आगरा, सुधीर आगरा, अमर इटावा, शैलजा कानपुर नगर, दीपक जैन फिरोजाबाद, दीपक कानपुर, अशोक भदोही, सुलेखा कानपुर, गौरव आगरा, अनुराग फिरोजाबाद, राहुल फिरोजबाद, रेनु आगरा, दिनेश कानपुर, नीलेश शाहाजहॉपुर, मेहंदी हसन एटा, विजय सिंह आगरा, नीतू फहेतपुर, सुरजीत फतेहपुर, रामू सीतापुर, शिवशंकर गोंडा, संजय सीतापुर, अनूप फतेहपुर, रानू उन्नाव, रूपेंद्र उन्नाव, रोहित सीतापुर, रंजेश सीतापुर, विनीता अलीगढ, आदिल हमीरपुर हैं।
भयानक मंजर देखकर लोग सन्न रह गए। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास गांव के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
