लोकमंथन यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा अधिवक्ता परिषद, संविधान और सांस्कृतिक विविधता पर होगी विचार गोष्ठी

लोकमंथन यात्रा 27 सितंबर को भरतपुर पहुंचेगी। अधिवक्ता परिषद की बैठक में स्वागत और भारतीय संविधान एवं सांस्कृतिक विविधता विषय पर विचार गोष्ठी के आयोजन का निर्णय लिया गया।

भरतपुर। लोकमंथन यात्रा के भरतपुर पहुंचने से पहले अधिवक्ता परिषद राजस्थान ने इसके स्वागत और प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति तय कर ली है। अधिवक्ता परिषद भरतपुर की आवश्यक बैठक शनिवार, 12 सितंबर 2026 को प्रदेश मंत्री चंद्र किशोर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में तय किया गया कि लोकमंथन यात्रा 27 सितंबर 2026 को भरतपुर पहुंचेगी। यात्रा के भरतपुर आगमन पर अधिवक्ता परिषद की ओर से उसका स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही “भारतीय संविधान एवं सांस्कृतिक विविधता” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आर.डी. गर्ल्स कॉलेज, किला, भरतपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित किया गया है।

सड़क का काम आगे बढ़ा तो पुलिसिया अड़ंगा… फिर 50 हजार पर आकर ठहरी बात, SHO को ACB ने दबोचा

बैठक में कार्यक्रम के सुचारू आयोजन की जिम्मेदारी भी तय की गई। श्री राधेश्याम जादौन एडवोकेट को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि यादवेंद्र गुप्ता एडवोकेट और श्री ओमवीर चौधरी एडवोकेट को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में घनश्याम, ऋषिपाल तिवारी, मुकेश कुशवाहा, देवी प्रसाद शर्मा, लेखराज, धर्मेंद्र सिनसिनी, राघवेंद्र सिंह, तुलसीराम इंदौलिया, सत्येंद्र शर्मा, जसवंत गुप्ता और नितिन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में लोकमंथन यात्रा के स्वागत तथा विचार गोष्ठी को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता

PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA कसी नकेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *