भरतपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एमएसजे कॉलेज मैदान में Hockey Bharatpur ने 6A Side मैत्री मैच कराया। मल्टीपरपज स्कूल ने डायनामाइट क्लब को 3-1 से हराया।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शनिवार को एमएसजे कॉलेज के खेल मैदान पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए हॉकी भरतपुर की ओर से 6ए साइड मैत्री हॉकी मैच आयोजित किया गया। मुकाबले में मल्टीपरपज स्कूल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए डायनामाइट क्लब को 3-1 से शिकस्त दी।
मैच के बाद आयोजित समारोह में हॉकी भरतपुर के संयुक्त सचिव एवं हॉकी कोच तेजवीर सिंह बाबा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों से ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर हॉकी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
मैत्री मुकाबले के बाद विजेता मल्टीपरपज स्कूल और उपविजेता डायनामाइट क्लब के खिलाड़ियों को हॉकी भरतपुर की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।
मैच में रेफरी की भूमिका हर्ष सोलंकी और तेजवीर सिंह बाबा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन भी हॉकी कोच तेजवीर सिंह बाबा ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती अंजना यादव ने की।
आयोजन को सफल बनाने में संदीप, अंकित, गौरव, पवन, हरीश, राजा बाबू, जतिन, विष्णु, वंदना, जयश्री, राजनन्दनी, सोरवी, कालू और मोनिका सहित अन्य लोगों ने विशेष योगदान दिया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
