रूपवास (भरतपुर)
रूपवास कस्बे में भरतपुर-धौलपुर मार्ग स्थित बाइपास पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार दंपती व छह माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार से हुआ। दुर्घटना के समय बाइक कुछ दूरी तक घसीटते हुए चली गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का बंपर व बोनट टूट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर रूपवास अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में बबलू (26) पुत्र कमल सिंह, पत्नी आरती (24) एवं छह माह का पुत्र कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। बबलू अपनी ससुराल मोतीराम का नगला थाना सैंपऊ जिला धौलपुर से शाम को करीब चार बजे बाइक से पत्नी आरती व पुत्र कार्तिक के साथ गांव बंदरौली थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा लौट रहा था। यहां कस्बे के पास भरतपुर-धौलपुर बाइपास मार्ग पर भरतपुर की की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
त्योहार मनाकर वापस घर लौट रहा था परिवार
आरती भाइयों को राखी बांधने के बाद रविवार को पीहर ही रुकने वाली थी, लेकिन बबलू की बहन उसके घर राखी बांधने के लिए पहुंच गई थी। बबलू ने आरती को भी साथ चलने को कहा। वह आरती और 6 महीने के बच्चे कार्तिक को लेकर अपने घर बंदरौली के लिए रवाना हो गया।
दुर्घटना के बाद बाइक बंपर से कुछ दूरी तक घसीटते हुए चली गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने बाइक सवारों को रूपवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और मौत की खबर सुनकर माहौल गमगीन हो गया।
दो साल पहले ही हुई थी शादी
परिजनों ने बताया बबलू की शादी 2 साल पहले हुई थी। वह खेतीबाड़ी करता था। बबलू के दो छोटे भाई और हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
