भरतपुर के एसडीएस पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, बीनारायण गेट में एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को बाढ़, आग और भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।
भरतपुर। एसडीएस पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, बीनारायण गेट में विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्क और सुरक्षित रहने का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के सात दिवसीय अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके छात्रों को बताए।
प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को बताया गया कि बाढ़, आग और भूकंप जैसी प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के समय घबराने के बजाय किस प्रकार सही निर्णय लेकर अपनी जान बचाई जा सकती है। साथ ही सुरक्षित तरीके से अन्य लोगों की मदद करने और राहत कार्यों में सहयोग देने की भी जानकारी दी गई।
एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों, प्राथमिक प्रतिक्रिया (फर्स्ट रिस्पॉन्स) और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय व्यवस्थापक प्रदीप शर्मा ने एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपदा के समय सही निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
