आगरा / मथुरा
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध मथुरा के 128 में से 24 कॉलेज ही शैक्षणिक सत्र 2021-22 में छात्रों का प्रवेश ले सकेंगे। कॉलेजों में आधारभूत सुविधाएं न होने पर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, 31 कॉलेज ऐसे हैं, जिनको कमियां पूरा करने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। इससे डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सबंद्ध मथुरा के 128 डिग्री कॉलेजों में से 104 कॉलेजों को तगड़ा झटका लगा है।।
29 जनवरी 2021 को शासन और विधानसभा में भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 24 कॉलेजों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। वहीं, 31 कॉलेजों को कमियां पूरी करने के लिए पहले 30 जून 2021 तक का समय दिया गया। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में मानक पूरे न होने और आधारभूत सुविधा न होने वाले कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय की जांच में केवल 24 कॉलेज ही मानक पर खरे उतरे हैं।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
मथुरा में डिग्री कॉलेजों में मानक और सुविधाएं न होने की शिकायत विधानसभा सदस्य एडवोकेट पूरन प्रकाश ने की थी। इस शिकायत के बाद 24 दिसंबर 2020 को मथुरा के सभी डिग्री कॉलेजों की जांच के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन को मिले। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अलग-अलग समिति गठित कर डिगी कॉलेजों की जांच कराई गई। जांच में अधिकांश डिग्री कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं का आभाव मिला। मानक भी पूरे नहीं थे। विश्वविद्यालय ने 29 जनवरी 2021 को अपनी जांच आख्या शासन को भेज दी।
जांच में केवल 24 कॉलेज की मानकों पर उतरे खरे
विश्वविद्यालय की जांच में मथुरा के 128 कॉलेजों में से केवल 24 में ही संतोषजनक स्थिति मिली। इन्हीं 24 कॉलेजों को ही विश्वविद्यालय ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए मान्य किया है। इसके अलावा 31 कॉलेज ऐसे मिले थे, जिनमें कम कमियां थीं। उन कॉलेजों को 23 अगस्त का कमियां पूरी कर पत्रावली विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
मानक पूरे करने पर ही वर्तमान सत्र में 2021-22 में उनकी सीटों में 50 फीसद की कटौती के साथ प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पांच कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें मानक और सुविधाएं नगण्य थे, उनकी संबद्धता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 68 कॉलेजों की संबद्धता अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि विधानसभा सदस्य पूरन प्रकाश की शिकायत पर जांच कराई गई थी। इसमें 24 डिग्री कॉलेज की स्थिति ही संतोष जनक मिली, जबकि 31 कॉलेजों को मानक पूरे करने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। जिन कॉलेजों में मानक पूरे हैं, उनमें ही प्रवेश दिया जाएगा।
ये 24 कॉलेज प्रवेश के लिए पात्र मिले
बीएसए कॉलेज, केआर कॉलेज, केआर कन्या महाविद्यालय, आरसीए कन्या महाविद्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ ओरियंटल, केआरटीटी कॉलेज, राजीव एकेडमी टेक्नीकल एंड मैनेजमेंट, राजीव एकेडमी फॉर टीचर्स एजूकेशन, एसबीएस कॉलेज, वुडरक डिग्री कॉलेज, डीपी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, एएसएम महाविद्यालय, कृष्णा कॉलेज, भूदेवी माता महाविद्यालय, चकलेश्वर सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, एसडीएस डिग्री कॉलेज, चंदनवन इंस्टीट्यूट, जसवंत सिंह भदौरिया कन्या महाविद्यालय, किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज, भदौरिया कॉलेज आफ एजूकेशन, पूरन गोपाल शुक्ला एकेडमी, पूरन गोपाल शुक्ला नेशनल कॉलेज ऑफ ला, लोटस शिक्षा संस्थान, पं. लोकमनी शर्मा गर्वनमेंट कॉलेज।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
