गांव की बेटी, आंखों में बड़े सपने | वैदेही की कहानी में दिखेगा संघर्ष, हौसला और उम्मीद का सफर

सन नियो के आगामी शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही का किरदार निभा रहीं आरती बिराजदार ने बताया कि कैसे यह कहानी संघर्ष, सपनों, परिवार और उम्मीद की ताकत को दर्शाती है।

छोटे से गांव की एक लड़की, बड़े-बड़े सपने और उन्हें पूरा करने का अटूट जुनून। जल्द ही दर्शकों के सामने ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी लेकर आ रहा है सन नियो का नया शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’।

इस शो की मुख्य किरदार वैदेही है, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को उड़ान देने का साहस रखती है। इस दमदार किरदार को अभिनेत्री आरती बिराजदार निभा रही हैं। हाल ही में आरती ने वैदेही के व्यक्तित्व और उसके संघर्षपूर्ण सफर को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं।

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

अभिनेत्री आरती बिराजदार

आरती के मुताबिक, वैदेही एक ऐसी लड़की है जो साधारण परिवार से आने के बावजूद जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने का सपना देखती है। वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार मेहनत करती है और मुश्किलों के सामने कभी घुटने नहीं टेकती। उसके रास्ते में कई बाधाएं आती हैं, लेकिन वह हर चुनौती को अपने हौसले से पार करने का प्रयास करती है।

आरती बताती हैं कि वैदेही की असली ताकत सिर्फ उसके सपने नहीं, बल्कि उसका स्वभाव भी है। लोगों की आलोचनाओं, तानों और नकारात्मक व्यवहार के बावजूद वह अपने भीतर की अच्छाई को कभी खत्म नहीं होने देती। वह हर व्यक्ति के साथ सम्मान और प्रेम से पेश आती है और सच का साथ देने में विश्वास रखती है।

कहानी में वैदेही का परिवार भी उसकी ताकत बनकर सामने आता है। उसकी मां, दादी और अपने लोग उसे हर मुश्किल वक्त में संभालते हैं। यही पारिवारिक समर्थन उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और अपने मूल्यों पर कायम रहने का साहस भी।

अब नहीं चलेगा ‘फोन बिल वाला खेल’ | निजी मोबाइल का पैसा सरकारी खजाने से लिया तो फंस सकते हैं अफसर-कर्मचारी

संघर्ष, संवेदनाएं, रिश्ते और सपनों को सच करने की जिद से सजी वैदेही की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करेगी। यह किरदार दिखाएगा कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, उम्मीद और मेहनत के दम पर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

वैदेही के इस प्रेरणादायक सफर को जानने के लिए दर्शकों को ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का इंतजार करना होगा, जो जल्द ही सन नियो पर प्रसारित होने जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *