मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप

धौलपुर में एसीबी ने ग्राम पंचायत रतनपुर के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को मनरेगा मस्टरोल जारी करने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया।

धौलपुर

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

धौलपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को ऐसी कार्रवाई की, जिसने सरकारी दफ्तरों में बैठे रिश्वतखोर कर्मचारियों के बीच खलबली मचा दी। मनरेगा के तहत मस्टरोल जारी करने के बदले कथित तौर पर रिश्वत मांग रहे ग्राम पंचायत रतनपुर के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को एसीबी ने 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत

बताया जा रहा है कि पूरा मामला तब खुला जब एक परिवादी ने धौलपुर एसीबी चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत रतनपुर में तैनात कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार मनरेगा से जुड़ा मस्टरोल जारी करने के एवज में 26 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया।

जांच के दौरान रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई। सत्यापन में 25 हजार रुपए की मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी मुख्यालय जयपुर ने ट्रैप कार्रवाई को हरी झंडी दे दी। भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में पूरी योजना तैयार की गई।

अपना हाथ जगन्नाथ …

इसके बाद धौलपुर एसीबी चौकी के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचंद के नेतृत्व में टीम ने भूतेश्वर मंदिर के पास जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार परिवादी आरोपी के पास पहुंचा और जैसे ही कनिष्ठ सहायक ने 25 हजार रुपए अपने कब्जे में लिए, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम हरकत में आ गई।

एसीबी अधिकारियों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर रिश्वत की पूरी रकम उसकी पैंट की जेब से बरामद हुई। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास मौजूद लोगों और सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की भूमिका केवल इस प्रकरण तक सीमित थी या फिर रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क भी इससे जुड़ा हुआ है।

पूरी कार्रवाई एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। ब्यूरो का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।