भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति के तत्वावधान में जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रीती मोहता को अध्यक्ष और गुंजन काबरा को उपाध्यक्ष चुना गया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर में माहेश्वरी समाज की महिलाओं को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों के माहौल में संपन्न हुआ।

‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के गठन की प्रक्रिया पूर्वोत्तर राजस्थान महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जेथलिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेश सचिव श्रीमती सुलभा सारडा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता मान्धना, निवर्तमान पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री श्रीमती सविता पटवारी तथा श्रीमती सुनीता कचोलिया की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती प्रीती मोहता को जिला माहेश्वरी महिला संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्रीमती गुंजन काबरा को उपाध्यक्ष, श्रीमती ममता टावरी को मंत्री, श्रीमती रचना फलोड़ को कोषाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पलता चांडक को संगठन मंत्री तथा श्रीमती मनीषा राठी को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश

कार्यकारिणी में श्रीमती सुमन सांवल, श्रीमती सुषमा सांवल, श्रीमती दीपशिखा मोहता, श्रीमती श्वेता भट्टर और श्रीमती दीप्ति गोदानी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा श्रीमती रेखा सांवल को संगठन का परामर्शदाता नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में पूर्वोत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रामावतार आगीवाल भी मौजूद रहे। माहेश्वरी मंडल समिति के महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी सहित श्रीमती नलिनी काबरा, श्रीमती शशि दरगड़, श्रीमती उषा चांडक और श्रीमती आरती फलोड़ ने भी सहभागिता निभाई।

लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!

नई टीम के गठन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत-सत्कार किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था रही।

‘जय महेश’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी गईं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।